Breaking News

सूरजपुर@सूरजपुर में भीषण आग, फैंसी स्टोर और ब्यूटी पार्लर जलकर खाक

Share


सूरजपुर,11 जून 2026। सूरजपुर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। जानकारी के मुताबिक,मेन रोड प्रेमनगर में स्थित प्रिंसी ब्यूटी पार्लर एंव मनिहारी दुकान में यह आग लगी है। बताया जा रहा है कि बच्चों के पूजा करने के दौरान यह आग लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान होने की आशंका है।


Share

Check Also

बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव

Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …

Leave a Reply