टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के हाल ही में हॉट लुक वाले लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी धाक जमाने वाली अभिनेत्रियों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें श्वेता तिवारी का नाम भी शामिल होता। टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की प्रेरणा बनकर फैंस के दिलों को जीतने वाली श्वेता मौजूदा समय में अपनी लेटेस्ट फोटोज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
जिन्हें उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी स्लीवलेस ब्लाउज में अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं।
सामने आईं श्वेता तिवारी की फोटोज
सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी रहती है, जिसकी वजह से सिनेमाई गलियारे में श्वेता का नाम लाइटलाइट बटोरता रहता है। कुछ ऐसा ही कमाल एक बार फिर से श्वेता तिवारी ने करके दिखाया है। दरअसल हाल ही में श्वेता तिवारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अनसीन तस्वीरों को शेयर किया है, जिनमें वह ब्लैक कलर के स्लीवलेस ब्लाउज और गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। इस लुक में श्वेता का लुक हद से ज्यादा ब्यूटीफुल और हॉट लग रहा है। इन तस्वीरों के जरिए श्वेता तिवारी ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि 45 साल की उम्र में भी उनकी हॉटनेस का कोई मुकाबला नहीं हैं और इस मामले में वह बी टाउन की अच्छी-अच्छी एक्ट्रेसेज को मात देती हैं।
आलम ये है कि अब श्वेता तिवारी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को जमकर लाइक्स और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। कई यूजर्स श्वेता के इस लुक को देखक उन्हें गोल्डन ब्यूटी करार कर रहे हैं।
इस मूवी में नजर आएंगी श्वेता तिवारी
छोटे पर्दे पर नाम कमाने के बाद अब श्वेता तिवारी बतौर एक्ट्रेस ओटीटी और सिल्वर स्क्रीन पर अपना दबदबा बनाने के लिए तैयार हैं। बीते समय से श्वेता ने इंडियन पुलिस फोर्स जैसे कई वेब सीरीज के जरिए वाहवाही बटोरी है। गौर करें उनकी अपकमिंग मूवी की तरफ तो उसका नाम वन है, जिसे इसी साल अगस्त के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur