Breaking News

मनोरंजन@पुलिस ने डंडे मारे…खाना तक मांगना पड़ा…नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद मिथुन चक्रवर्ती हुए थे पैसों के मोहताज

Share


मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह ने हाल ही में बताया कि उनके पिता की जिंदगी में एक समय ऐसा था,जब उन्होंने पैसों की तंगी की वजह से खाना भी मांगकर खाया था।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हें बॉलीवुड का डिस्को डांसर भी कहा जाता है। यह इमेजिन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है कि राष्ट्रीय सम्मान पाने के बाद भी हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दूसरों से मांग के खाना खाने की नौबत आई होगी।
हालांकि,ऐसा हुआ है। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं,बल्कि उन्हीं के ही बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने किया है। अभिनेता ने बताया कि शुरूआती करियर में उनके पिता मिथुन दा को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
रात में पार्क में सोया करते थे मिथुन चक्रवर्ती
मिमोह चक्रवर्ती ने सिद्धार्थ कनन को दिए गए इंटरव्यू में अपने पिता के संघर्ष के बारे में बातचीत करते हुए कहा,पापा के स्ट्रगल की कहानी मुझे अंदर से झकझोर देती है। वह मुझे बताया करते थे कि कैसे उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा था, जब वह पार्क में सोया करते थे और पुलिसवाला आता था और उन्हें मारकर वहां से भगाता था। वह उनसे बोलता था कि यहां पर सोने की अनुमति नहीं है,कहीं और जाकर तुम रात बिताओ।
रिपोर्टर से मांग कर खाया था खाना
मिमोह ने उस समय के बारे में भी बात की,जब मिथुन चक्रवर्ती को उनके काम के लिए पहचान तो मिल रही थी, लेकिन आर्थिक तंगी ने तब भी अभिनेता का पीछा नहीं छोड़ा। मिमोह ने कहा,जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए अवॉर्ड जीता था, तो एक रिपोर्टर उन्हें ढूंढकर उनका इंटरव्यू लेना चाहता था, लेकिन मेरे पिता कहीं भी नहीं मिल रहे थे। उसे कहीं से ये पता चला कि मिथुन चक्रवर्ती भी उसे ढूंढ रहे हैं और इंटरव्यू देना चाहते हैं। पापा ने बताया था कि वह रिपोर्टर को एक शर्त पर इंटरव्यू देने के लिए राजी हुए थे। उन्होंने रिपोर्टर से कहा था कि मुझे पहले खाना खिला दो,क्योंकि मैंने कुछ खाया नहीं हुआ था। ये तब की बात है,जब उन्होंने अपना पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था।
मिमोह ने जाते-जाते यह भी बताया कि उनके पिता के संघर्ष ने ही उन्हें इतना मजबूत बना दिया है कि वह क्रिटिसिज्म और ट्रोलिंग को हैंडल कर पाते हैं। अभिनेता ने कहा, मैंने पिता की इस तरह की कई कहानियां सुनी है। जब भी मेरे रास्ते में कोई प्रॉब्लम आती है, चाहे वो ट्रोलिंग हो…या लोगों की बातें,मुझे सिर्फ अपने पिता के वही दिन याद आते हैं।
सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है हॉन्टेड
मिथुन चक्रवर्ती के लाडले महाक्षय चक्रवर्ती ने अपन करियर की शुरुआत साल 2008 में फिल्म जिम्मी से की थी। इसके बाद वह विक्रम भट्ट की फिल्म हॉन्टेड 3डी में आए, जिसके लिए उन्हें तारीफ मिली। अब सालों बाद मिमोह इसी फिल्म का सीम्ल हॉन्टेड 3डी इकोस ऑफ द पास्ट लेकर 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में लौट रहे हैं, जिसके उनके अपोजिट चेतना पांडे हैं।


Share

Check Also

मनोरंजन@पठानों से कहना चौहान आ रहा है…पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर अजय देवगन की नई फिल्म का एलान,धांसू टीजर जारी

Share जियो स्टूडियो ने अपने नए प्रोजेक्ट का टाइटल अनाउंस किया है. साथ ही फिल्म …

Leave a Reply