Breaking News

अंबिकापुर/दरिमा@ आंधी-बारिश से मोहनपुर में भारी नुकसान

Share


पेड़ गिरने से मकान ढहा,सडक पर अवरोध,बिजली व्यवस्था भी प्रभावित
-संवाददाता-
अंबिकापुर/दरिमा,10 जून 2026 (घटती-घटना)।
सरगुजा संभाग में पिछले पखवाड़े से जारी प्री-मानसून बारिश के बीच मंगलवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। रात करीब दो बजे तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में भारी नुकसान पहुंचाया। आंधी के कारण गांव में कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। एक विशाल पेड़ बंधन नामक ग्रामीण के मकान पर गिरने से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल गए,जिससे जनहानि नहीं हुई। पीडि़त बंधन ने बताया कि मकान के भीतर रखी आलमारी, पेटी,पलंग,बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान मलबे में दब गए हैं। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है।
सडक पर गिरे पेड़,आवागमन बाधित : मोहनपुर में कई स्थानों पर सडक पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। बुधवार सुबह सब्जियों से भरा एक ऑटो रिक्शा सडक किनारे गड्ढे में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। इधर, अंबिकापुर शहर में भी देर रात करीब एक घंटे तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। हालांकि शहर में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है और जनजीवन सामान्य बना रहा।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी : नवतपा के दौरान जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था,वहीं लगातार हो रही बारिश के बाद इसमें गिरावट दर्ज की गई। पिछले दिनों तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना जताई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply