Breaking News

अम्बिकापुर @ खड़े ट्रक से टकराई कार.

Share

.
.युवक की मौत,तेज बारिश के बीच हुआ हादसा,दूसरा युवक घायल
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 जून 2026 (घटती-घटना)।
अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात हुए सडक हादसे में एक युवक की मौत हो गई,जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा भिट्ठीकला के पास सडक किनारे खड़े ट्रक से कार टकराने के कारण हुआ। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमगसी निवासी तेजपाल (19) मंगलवार शाम घर से लखनपुर जाने की बात कहकर निकला था। रास्ते में उसकी मुलाकात ग्राम नरकालो निवासी दीपक सोनी से हुई। दोनों कार से अंबिकापुर आए थे। रात करीब 2 से 2.30 बजे वे वापस लखनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान भिट्ठीकला के पास उनकी कार सडक किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक उसमें फंस गए। कुछ देर बाद घायल दीपक किसी तरह बाहर निकल आया और अंबिकापुर पहुंचकर एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। वहीं तेजपाल कार में बुरी तरह फंसा रहा। हादसे की सूचना मिलते ही मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय तेज बारिश भी हो रही थी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे तेजपाल को बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक आशंका है कि हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी। संभवतः तेज रफ्तार के कारण चालक को सडक किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और कार सीधे उससे जा भिड़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply