Breaking News

जगदलपुर@महिला ने 5 किलो के बच्चे को दिया जन्म

Share


जगदलपुर10 जून, 2026। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल (मेकाज) में बीती रात ओडिशा से आई गर्भवती ने ऑपरेशन से 5 किलो के बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे को 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन के लिए एनआईसीयू में रखा गया है। वहीं 5 किलो के बच्चे के पैदा होने की जानकारी लगते ही स्टाफ के साथ ही डॉक्टरों की टीम भी देखने पहुंची, वहीं महिला की हिस्ट्री ली जा रही है। ओडिशा के भन्सुली निवासी बांसुडी (25 वर्ष)पति सौदा को सोमवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने लगा। गर्भवती के दर्द को देखते हुए परिजनों ने पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उसकी बिगड़ती हालात को देखकर डॉक्टरों की टीम ने उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल शिफ्ट किया गया।
दोपहर 3 बजे महिला को मेकाज में भर्ती किया गया। जहां महिला का इलाज शुरू कर दिया गया। रात को दर्द के चलते उसका सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। जहाँ महिला ने इस दौरान 5.09 किलो के लड़के को जन्म दिया। प्रसूता को वार्ड में भर्ती कर दिया गया तो वहीं बच्चे को बेहतर उपचार के लिए एनआईसीयू में भर्ती किया गया है। बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा जन्म के बाद काफी हेल्दी था। वहीं बच्चे के शुगर को देखने के लिए उसे वार्ड में भर्ती किया गया है। बच्चा वैसे तो पूरी तरह से स्वस्थ था। लेकिन बच्चे को किसी भी तरह से कोई भी बीमारी तो नहीं है, इसकी जांच के लिए उसे वार्ड में रखकर 24 घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चे की माँ की हिस्ट्री ली गई है, उसे किसी भी तरह से कोई बीमारी नहीं है। लेकिन फिर भी जांच के लिए उसे रखा गया है। मेकाज की बात करें तो संभवत: पहली बार 5 किलो से ऊपर का बच्चा पैदा हुआ है। फिलहाल बच्चे को देखने स्टाफ से लेकर डॉक्टरों की टीम लगी हुई है।


Share

Check Also

रायपुर@राज्य सरकार ने 4 IFS अफसरों के किए तबादले, जारी हुआ आदेश

Share रायपुर 10 जून, 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ …

Leave a Reply