Breaking News

मनोरंजन@70 के दशक की हीरोइन जिसके नाम से ऋ षि कपूर को चिढ़ाते थे अमिताभ बच्चन,16 की उम्र में शादी कर छोड़ दी थी एक्टिंग

Share


70 के दशक
के दौर में रईस परिवार की लाडली की एंट्री होती है। देखते ही देखते वह स्टार बन गईं। लग्जरी लाइफस्टाइल देख ऋ षि कपूर और अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए थे।
14 की उम्र में पहली फिल्म,16 की उम्र में सुपरस्टार से शादी-बच्चे और फिर सिनेमा से नदारद…70 के दशक की वो अदाकारा जिन्हें डेब्यू करते ही स्टारडम मिल गया था। इस अदाकारा के चर्चे फिल्मी गलियारों में उनकी रईसी के लिए खूब होते थे। उनकी रईसी देख अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए थे। हम बात कर रहे हैं डिंपल कपाडिया की। वह 14 साल की थीं, जब उन्हें राज कपूर की फिल्म बॉबी मिली। इस फिल्म में उन्होंने राज कपूर के बेटे ऋ षि कपूर के साथ डेब्यू किया था,जो एक्टर की भी बतौर लीड पहली फिल्म थी।
महंगी गाडि़यों में सेट पर आती थीं हीरोइन
कहा जाता है कि फिल्म बॉबी के दौरान कपूर परिवार की हलत थोड़ी खस्ता थी। राज कपूर मेरा नाम जोकर के बाद कर्ज में थे और बॉबी उन्होंने अपना कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी। उस वक्त ऋ षि के पास एक टूटी-फूटी फिएट कार थी और वह इसी कार से बॉबी के सेट पर आते थे। दूसरी तरफ डिंपल कपाडिया हाई-फाई गाडि़यों में आया करती थीं।
ऋषि कपूर को चिढ़ाते थे अमिताभ
बॉबी की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन भी अपनी फिल्म बॉम्बे टू गोवा की शूटिंग कर रहे थे। एक बार ऋ षि ने द मूवी मोथ को दिए इंटरव्यू में बताया था कि अमिताभ उन्हें चिढ़ाते थे कि उनकी हीरोइन बड़ी-बड़ी गाडि़यों से आती हैं। जब डिंपल की टांग खिंचाई होती तो वह खुद को स्टार बुलाती थीं। वह कहती थीं कि वह राज कपूर की हीरोइन हैं। फिल्म चले या नहीं चले, वह रहेंगी स्टार ही। कम लोग जानते हैं कि डिंपल कपाडि़या रईस बिजनेसमैन चुन्नीभाई कपाडि़या की बेटी थीं। वह फिल्मों में आने से पहले ही एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीती थीं।
शादी के बाद छोड़ दी थी एक्टिंग
डिंपल कपाडि़या की पहली फिल्म बॉबी रिलीज भी नहीं हुई थी, तभी उन्होंने मात्र 16 की उम्र में सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। उसी साल दिसंबर के महीने में एक्ट्रेस ने पहली बार मां बनीं। बॉबी की रिलीज से पहले एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं। जैसे ही बॉबी रिलीज हुई, फिल्म हिट हो गई और डिंपल स्टार बन गईं। मगर उन्होंने राजेश खन्ना संग शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। एक्टिंग छोड़ने के करीब एक दशक के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों में वापसी की। तब तक वह राजेश खन्ना से अलग हो चुकी थीं। 1984 में एक्ट्रेस की कमबैक फिल्म मंजिल मंजिल। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज भी अपने अभिनय से इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं।


Share

Check Also

मनोरंजन@राकेश रोशन की खबरों को किया खारिज

Share ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फिल्म ‘कृष 4 एक बार फिर सुर्खियों में …

Leave a Reply