-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। कार वाहन को सटाकर पार करने से स्कूटी सवार गिरकर जख्मी हो गया। इसके बाद कार सवार ने मदद करने के बजाये पीडि़त के साथ डंडा, रॉड से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। भयभीत स्कूटी सवार जब घटना की जानकारी देने के लिए कोतवाली थाना पहुंचा, तो कार सवार थाना के सामने पहुंच गये और बिना किसी भय के यहां भी विवाद और मारपीट पर उतारू हो रहे थे। रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी कार सवारों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर निवासी फाल्गुन शखा, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंगोरी में स्थित जगदम्बा क्रशर में काम करता है। 7 जून को वह क्रशर से काम करके अपने स्कूटी से वापस घर आ रहा था। रात करीब 11 बजे तकिया रोड में सामने से आ रहा कार सवार, स्कूटी वाहन से अपने कार को सटाते हुए पार किया, जिससे वह गिर गया, और कैसे गाड़ी चला रहे हो कहा। इसके बाद कुछ दूरी कार को रोककर पहुंचा एक व्यक्ति अपना नाम किशन तिवारी बताया और गाली-गलौज करते हुये अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी देते हाथ, मुक्कका, डंडा, रॉड से मारपीट करने लगा। इनके चंगुल से छूटकर किसी तरह स्कूटी सवार मौके से भागा और थाने पहुंचा। इस दौरान किशन तिवारी एवं उसके साथी भी उसका पीछा करते थाना तक पहुंच गये और थाना के सामने भी वाद-विवाद की स्थिति निर्मित कर दिये। मारपीट में स्कूटी सवार को सिर,दोनों हाथ,पीठ,कमर,पैर में चोटें आई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur