Breaking News

बैकुंठपुर@ विश्व साइकिल दिवस पर कोरिया में निकली भव्य साइकिल रैली

Share

,फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
-संवाददाता-
बैकुंठपुर 07 जून 2026 (घटती-घटना)।
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर कोरिया जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा फिट इंडिया अभियान के तहत भव्य साइकिलिंग एवं जुम्बा कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों,पुलिस विभाग, विभिन्न शासकीय कर्मचारियों, खेल संघों, छात्र-छात्राओं तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा गतिविधि से हुई,जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया,इसके बाद कुमार चौक से विशाल साइकिल रैली का शुभारंभ किया गया, रैली को कलेक्टर कोरिया एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,रंग-बिरंगी साइकिलों के साथ निकली यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मिनी स्टेडियम और महाविद्यालय क्षेत्र तक पहुंची तथा पुनः कुमार चौक में आकर समाप्त हुई, रैली के दौरान प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य,स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश दिए, आयोजन का उद्देश्य लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना तथा साइकिल को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था,कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों ने कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, कलेक्टर ने स्वयं साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि इन्हें जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए, उन्होंने नागरिकों से नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने की आदत विकसित करने की अपील की, कार्यक्रम के अंत में जिला खेल अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों,अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि जिले में खेल और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रभावी माध्यम साबित हुआ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply