Breaking News

सरगुजा@भंडारगांव में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,38 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

-संवाददाता-
सरगुजा,07 जून 2026 (घटती-घटना)। आबकारी एक्ट के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना उदयपुर पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 38 लीटर शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल कीमत 26,740 रुपये आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिलेभर में आबकारी अधिनियम के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 6 जून 2026 को थाना उदयपुर पुलिस की टीम पेट्रोलिंग एवं ग्राम भ्रमण पर निकली हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भंडारगांव में एक युवक अपने किराए के मकान के पास अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेच रहा है। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभिषेक यादव (24 वर्ष) निवासी रोपाखार थाना कमलेश्वरपुर तथा वर्तमान निवासी भंडारगांव थाना उदयपुर बताया। पुलिस द्वारा शराब बिक्री संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई अनुमति पत्र या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की कुल 38 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। जब्त सामग्री में गोल्डन गोवा,रॉयल चैलेंजर व्हिस्की,रॉयल स्टेज व्हिस्की, आईबी,मैजिक मोमेंट वोडका, मैकडॉवेल,सिम्बा बीयर सहित देशी शराब की बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने पूरी शराब जब्त कर पंचनामा कार्रवाई की। प्राथमिक जांच में आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply