वापस आ रही इश्क,बदला और सत्ता की कहानी…
लोकप्रिय ड्रामा सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार का दूसरा सीजन बहुत जल्द ओटीटी पर आने वाला है। यह सीजन प्यार, धोखे और बदले की कहानी को आगे बढ़ाएगा,जिसमें कुलदीप और शानविका की कहानी दिखाई जाएगी। लोकप्रिय ड्रामा सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार अपने मच अवेटेड सीजन 2 के साथ वापसी कर रही है। इसके पहले सीजन में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली भावनात्मक और गहन कहानी को आगे बढ़ाएगी।
प्यार,दिल टूटना,बदला और पर्सनल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे विषयों के लिए जानी जाने वाली इस सीरीज ने ओटीटी दर्शकों के बीच एक मजबूत फैन बेस बनाया है। आइए जानते हैं फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी कहानी?
अपकमिंग सीरीज 19 जून, 2026 से जियो हॉट स्टार पर प्रीमियर होने के लिए तैयार है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने एक्स पर सीरीज का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, प्यार करना गलती थी या गलत इंसान से प्यार करना? हॉटस्टार स्पेशलिस्ट: ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2, 19 जून से सिर्फ जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।
क्या है सीरीज की कहानी?
सीरीज में कुलदीप की कहानी दिखाई गई है, जो एक मध्यम वर्गीय परिवार का लड़का है। उसे एक प्रभावशाली चौहान परिवार की लड़की, शानविका से प्यार हो जाता है। जब कुलदीप शानविका को शादी के लिए प्रपोज करता है, तो वह शुरू में मान जाती है और सब कुछ ठीक चल रहा होता है। हालांकि,जब शानविका के परिवार को कुलदीप के साथ उसके रिश्ते के बारे में पता चलता है,तो वह इससे इनकार करती है और दावा करती है कि कुलदीप ही उसके पीछे पड़ा है। इस विश्वासघात से कुलदीप का दिल टूट जाता है। कहानी तब आगे बढ़ती है जब वह शानविका की बेवफाई का बदला लेने का फैसला करता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur