Breaking News

अम्बिकापुर@भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति एवं परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 जून 2026 (घटती-घटना)। भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति एवं परिचयात्मक बैठक संकल्प भवन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंजूषा भगत सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही किसानों के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा नेता डॉ. अम्बिकेश केशरी ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और भाजपा सरकार किसानों के सम्मान एवं समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और जनसंपर्क के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आग्रह किया। किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि किसान मोर्चा किसानों और सरकार के बीच सेतु की भूमिका निभा रहा है तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल उरांव निराला ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे और उन्हें विभिन्न लाभकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेंगे। बैठक को जिला महामंत्री अरुणा सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मन की बात प्रभारी जनमेजय मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी रुपेश दुबे, निलेश सिंह, डॉ. पूर्णिमा सिंह, जीतेश्वर पाठक, कुणाल सिंह, अजीत सिंह, विक्की सोनी सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply