Breaking News

अम्बिकापुर@मैनपाट में पीलिया पर नियंत्रण की कवायद तेज

Share


स्वास्थ्य विभाग ने तीन मौतों की पुष्टि की,35 घरों से पानी के लिए गए नमूने

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 जून 2026 (घटती-घटना)। मैनपाट क्षेत्र के नर्मदापुर,कुनिया और आसपास के गांवों में फैले पीलिया के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच तेज कर दी है। विभाग ने अब तक पीलिया से तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि बीमारी से पांच लोगों की जान जा चुकी है। प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाकर मरीजों की जांच और उपचार कर रही है। जानकारी के अनुसार पिछले एक माह से क्षेत्र में पीलिया के मामले सामने आ रहे हैं। शुरुआत में लोग सर्दी-खांसी,उल्टी और बुखार समझकर स्थानीय स्तर पर इलाज कराते रहे, लेकिन बाद में जांच में कई मरीजों में पीलिया की पुष्टि हुई। वर्तमान में एक दर्जन से अधिक लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में बाहरी खानपान को बीमारी का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि बीमारी के वास्तविक स्रोत की पुष्टि अभी नहीं हुई है। विभाग पानी और अन्य नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा कर 35 घरों से पानी के नमूने एकत्र किए। साथ ही ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक सैंपल भी लिए गए। विभाग के अनुसार फिलहाल कोई नया मरीज सामने नहीं आया है, जिससे स्थिति नियंत्रण में होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी…
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में करीब एक माह से बीमारी फैली हुई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता देर से शुरू हुई। इस दौरान कई लोग संक्रमित हुए और कुछ मरीजों की मौत भी हो गई। ग्रामीणों ने समय पर स्वास्थ्य जांच और निगरानी नहीं होने पर नाराजगी जताई है।
पानी की जांच जारी…
स्वास्थ्य सेवाएं,सरगुजा संभाग्रके संयुक्त संचालक डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रभावित गांवों में विशेष कैंप लगाए गए हैं। मरीजों की जांच और उपचार के साथ बीमारी के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पानी के नमूनों की जांच कराई जा रही है। लोगों को उबालकर पानी पीने, साफ-सफाई रखने और ताजा व गर्म भोजन करने की सलाह दी गई है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply