Breaking News

राजपुर@कांग्रेस की मांग पर एनएच-343 में मानकों के अनुरूप शुरू हुआ पेंच रिपेयरिंग कार्य

Share


प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन और सांकेतिक चक्का जाम से पहले प्रशासन व एनएच विभाग ने दिखाई सक्रियता

-संवाददाता-
राजपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर सड़क मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाई गई मांग का असर दिखाई देने लगा है। प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम से पूर्व जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग ने सकारात्मक पहल करते हुए मशीनों के माध्यम से निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पेंच रिपेयरिंग कार्य प्रारंभ करा दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति और मरम्मत कार्य में गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने जनहित में आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा कार्य की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में कदम उठाए गए। गुरुवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने क्षेत्र में चल रहे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों तथा ठेकेदार को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सड़क मरम्मत कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को पार्टी लगातार उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कार्य में अनियमितता या लापरवाही पाई गई तो कांग्रेस पार्टी जनहित में पुनः आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। निरीक्षण के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, ब्लॉक उपाध्यक्ष लालसाय मिंज, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राम बिहारी यादव, झींगों मंडल अध्यक्ष सुनील भगत, कौशल चौबे, कोषाध्यक्ष रवि सोनी, सेवा दल अध्यक्ष संतोष सोनी, पंकज ठाकुर, आलोक सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply