बोले…तुम कौन होते हो
तय करने वाले…
डेविड धवन 6 साल बाद डायरेक्टर की कुर्सी पर वापसी कर चुके हैं। डेविड अपनी आखिरी फिल्म ये जवानी है दीवानी डायरेक्ट कर रहे हैं और उन्होंने घोषणा की है कि वो इसके बाद रिटायरमेंट ले लेंगे।
हालांकि डेविड धवन के दोस्त अनुपम खेर को उनकी ये बात पसंद नहीं आई। उन्होंने तुरंत फोन करके मजाकिया अंदाज में डेविड की डांट लगाई। अनुपम खेर ने कहा…डेविड धवन मेरे बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। मेरा जब भी मन होता है मैं उनके घर चला जाता हूं। मैंने जब सुना कि वो रिटायरमेंट ले रहे हैं तो मैंने तुरंत फोन लगाकर उनकी डांट लगाई। अनुपम खेर ने आगे कहा,मेरे पिता मुझसे कहा करते थे कि रिटायरमेंट केवल एक मानसिक अवस्था है। जब तक आप अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं और जो आपको पसंद है वह करते रह सकते हैं तब तक रिटायरमेंट लेने का कोई कारण नहीं है। दुर्भाग्य से,बाद में वे बीमार पड़ गए, लेकिन उनका यह विश्वास मेरे मन में बना रहा। हम भाग्यशाली हैं कि हम ऐसे पेशे में हैं जहां रिटायरमेंट की कोई निश्चित आयु नहीं है। अनुपम खेर और डेविड धवन ने दीवाना मस्ताना और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं ये जवानी है दीवानी के जरिए डेविड और वरुण चौथी बार साथ आ रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur