Breaking News

अम्बिकापुर @ जन समस्या निवारण शिविर में मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल

Share


जनता से सीधा संवाद कर सुनीं मांग एवं समस्याएं….
अधिकारियों को दिए गुणवत्ता पूर्ण समय पर निराकरण करने के निर्देश
अम्बिकापुर,03 जून 202६ (घटती-घटना)।
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से अंबिकापुर जनपद पंचायत के ग्राम हर्रा टिकरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस समाधान शिविर में क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली 27 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में कुल 1,153 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1,106 मांग संबंधी एवं 47 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। समाधान शिविर में 22 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया, जबकि शेष 1131 आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है। इन सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
समाधान शिविर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और योजनाओं की जानकारी ली। स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनता से सीधा संवाद कर उनकी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को सुनीं और अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने निर्देश दिए। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में सुशासन तिहार कार्यक्रम का यह महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें जनप्रतिनिधि सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी एक स्थल पर उपस्थित होकर आप सबकी विभिन्न मांग एवं समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते है। स्थानीय स्तर पर निराकरण योग्य आवेदक को निराकरण किया जा रहा है। पेंशन, राशन कार्ड, फौती नामांतरण, सीमांकन एवं आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निराकरण किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीण जनों से कहा कि मांग एवं समस्याओं का जानकारी दें जिसका निराकरण किया जाएगा। शासन के द्वारा आम जनता की समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत बिजली बिल समस्या का समाधान किया जा रहा है आज तक 69 हजार अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है शेष है उनका भी निराकरण किया जाएगा आवेदन करें। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्कूल, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केंद्र में विशेष कार्य किया जा रहा है जिले में स्कूल के अतिरिक्त भवन एवं मरम्मत कार्य के लिए 59 स्कूलों को चिन्हित कर कार्य किया जा रहा है जिससे बच्चों को सुविधायुक्त शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply