-संवाददाता-
सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन,परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई जारी है। खनि अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 जून 2026 को खनिज अमला द्वारा सीतापुर तहसील अतंर्गत ग्राम केसला घाट, मंगरेलगढ़,बिठुआ,लमगांव,ढेलसरा, राधापुर, प्रतापगढ़ आदि क्षेत्र में खनिज परिवहन करते वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नीला स्वराज सोल्ड ट्रैक्टर वाहन चालक राकेश कुमार सतनामी वाहन मालिक इमामुदिन खान,ष्टत्र 15 ्रश्व 3770 वाहन चालक मालिक खिलावन,ष्टत्र 14 श्व 1555 वाहन चालक अमन खलखो वाहन मालिक विजय कुमार, ष्टत्र 15 ष्ठ 9515 वाहन चालक असीम वाहन मालिक गुड्डू तिग्गा, महेन्द्रा सोल्ड ट्रैक्टर लाल वाहन चालक उमीद कुमार वाहन मालिक कन्हैयालाला यादव, मैसी 246 सोल्ड ट्रैक्टर लाल वाहन चालक मालिक कोमल सिंह, मैसी 5245 सोल्ड ट्रैक्टर लाल वाहन चालक पुष्प राज सिंह वाहन मालिक जगेश्वर सिंह, महेन्द्रा लाल सोल्ड ट्रैक्टर वाहन चालक रिपेल माझी वाहन मालिक आशीष खेस, जॉन डीयर ट्रेक्टर सोल्ड वाहन चालक प्रदीप मिंज वाहन मालिक नईम अंसारी द्वारा बिना अभिवहन पास खनिजों का परिवहन करते पाए गए। वाहनों पर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर थाना सीतापुर की अभिरक्षा में अग्रिम आदेश तक रखा गया। सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 (4) एवं एमएमडीआर की धारा 21 (5) एवं 23 के तहत् कार्यवाही प्रस्तावित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर विभाग की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur