Breaking News

सूरजपुर@ किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर लाखों की ठगी,फरार आरोपी आखिरकार पुलिस गिरफ्त में

Share


प्रेमनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई ग्रामीणों से धोखाधड़ी का खुलासा…
सूरजपुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)।
किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने और लाखों रुपये का लोन दिलाकर आधी राशि माफ कराने का झांसा देकर ग्रामीणों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को थाना प्रेमनगर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है, लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में प्रार्थी मोतीराम पिता भुनेश्वर सिंह,निवासी चंदननगर थाना प्रेमनगर ने 1 मई 2026 को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि गांव के ही आरोपी गोरेलाल सिंह ने वर्ष 2022 में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का लालच दिया था। आरोपी ने कहा था कि 3 से 4 लाख रुपये का लोन मिलेगा और उसका आधा हिस्सा माफ हो जाएगा, झांसे में लेकर आरोपी ने प्रार्थी और उसके पिता के संयुक्त खाते से लगभग 9 लाख 95 हजार रुपये का लोन निकलवा लिया,आरोप है कि आरोपी ने प्रार्थी को केवल 1 लाख रुपये देकर बाकी रकम खुद हड़प ली,इतना ही नहीं,आरोपी ने चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रखकर खाते से पूरा पैसा निकाल लिया और किस्त पटाने का भरोसा देता रहा,शिकायत के आधार पर थाना प्रेमनगर में आरोपी के खिलाफ धारा 420 और 120-बी के तहत अपराध दर्ज किया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे,पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था ताकि पुलिस से बच सके, आखिरकार पुलिस को उसके करजी क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया,पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने केवल मोतीराम ही नहीं बल्कि अन्य ग्रामीणों के साथ भी इसी तरह धोखाधड़ी कर रकम हड़पी है, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल,टीवीएस इलेक्टि्रक स्कूटी, स्टेट बैंक का चेकबुक और एटीएम कार्ड भी जब्त किए हैं, गिरफ्तार आरोपी गोरेलाल सिंह पिता स्वर्गीय नान्ही राम उम्र 48 वर्ष निवासी चंदननगर थाना प्रेमनगर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विराट बिशी,एएसआई सिप्रियन टोप्पो,प्रधान आरक्षक विनय किस्पोट्टा,आरक्षक सत्यम सिंह,दीपक यादव,संतोष ठाकुर,बृजेश काशी, हरिश्चंद दास एवं महिला आरक्षक सिंधु कुजूर की सक्रिय भूमिका रही।


Share

Check Also

बिलासपुर@90 दिन में चार्जशीट मिलने पर निलंबन खत्म नहीं होगा

Share हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के आदेश को पलटा कोरबा के कर्मचारी ने लगाई थी …

Leave a Reply