
फार्महाउस से साझा की प्रकृति के साथ बिताए पलों की झलक
बेलबेहरा स्थित फार्महाउस पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,पेड़ों से तोड़े आम और कटहल
कहा…प्रकृति का अनुपम उपहार मन को आनंद और कृतज्ञता से भर देता है…
मनेंद्रगढ़/एमसीबी,02 जून 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने अपने बेलबेहरा स्थित फार्महाउस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रकृति और खेती से अपने जुड़ाव की झलक दिखाई, मंत्री ने फार्महाउस भ्रमण के दौरान वहां लगे विभिन्न प्रकार के फलदार वृक्षों, सब्जियों और पौधों का अवलोकन किया तथा पेड़ों से स्वयं आम और कटहल भी तोड़े, सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा कि प्रकृति का सौंदर्य और उसके द्वारा प्रदान किए गए उपहार मन को विशेष आनंद प्रदान करते हैं,उन्होंने कहा कि ताजे और प्राकृतिक फलों की मिठास का अनुभव अलग ही सुख देता है और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव जगाता है।
फलदार वृक्षों और हरियाली का लिया जायजा-फार्महाउस भ्रमण के दौरान मंत्री ने विभिन्न प्रजातियों के फलदार वृक्षों,सब्जियों और अन्य पौधों की स्थिति का अवलोकन किया,आम, कटहल सहित कई पौधों की बढ़वार और उत्पादन को देखा तथा प्राकृतिक खेती और हरियाली के महत्व पर भी चर्चा की, बताया जाता है कि बेलबेहरा स्थित फार्महाउस में विविध प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया गया है,जहां समय-समय पर मंत्री स्वयं भी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं।
प्रकृति से जुड़ाव का दिया संदेश-स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आधुनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच प्रकृति के साथ कुछ समय बिताना मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है, उन्होंने लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण,वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
सोशल मीडिया पर मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया- मंत्री द्वारा साझा की गई तस्वीरों और संदेश को सोशल मीडिया पर लोगों ने सराहा, अनेक लोगों ने इसे प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश बताया। वहीं कई लोगों ने ग्रामीण परिवेश,खेती-किसानी और प्राकृतिक जीवनशैली से जुड़े रहने की मंत्री की पहल की प्रशंसा की, स्वास्थ्य मंत्री की इस पोस्ट ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि राजनीतिक और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच भी प्रकृति से जुड़ाव व्यक्ति को नई ऊर्जा और सुकून प्रदान करता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur