Breaking News

अम्बिकापुर@30 दिन से अनुपस्थित नेत्र सहायक

Share


अधिकारी निलंबित..औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिले,नोटिस का भी नहीं दिया जवाब

अम्बिकापुर,01 जून 2026 (घटती-घटना)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पम्पापुर में पदस्थ नेत्र सहायक अधिकारी मोहम्मद शाहिद हुसैन को लंबे समय से अनधिकृत अनुपस्थिति के कारण निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने की है। जानकारी के अनुसार 26 मई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पम्पापुर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शाहिद हुसैन करीब 30 दिनों से अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के समय वे ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे और उपस्थिति पंजी में भी उनके हस्ताक्षर दर्ज नहीं मिले। इसके बाद विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। खंड चिकित्सा अधिकारी प्रतापपुर ने भी बताया कि संबंधित कर्मचारी द्वारा अवकाश के संबंध में कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। नोटिस की जानकारी फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेजी गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply