जीएच रायसोनी मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का समापन
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 जून 2026 (घटती-घटना)। जीएच रायसोनी मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड रैपिड शतरंज प्रतियोगिता-2026 का समापन रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ। भारतीय शतरंज महासंघ एवं छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को कुल 51 हजार रुपए की नगद पुरस्कार राशि और ट्रॉफियां प्रदान की गईं। मुख्य वर्ग में संस्कार कश्यप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उन्हें 11 हजार रुपए नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी दी गई। अभिषेक राजवाड़े दूसरे और गौरव साहू तीसरे स्थान पर रहे। संजय भारद्वाज चौथे तथा शुभंकर बमालिया पांचवें स्थान पर रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का अंबिकापुर में आयोजन सरगुजा के लिए गौरव की बात है। इससे स्थानीय खिलाडिय़ों को भी बेहतर मंच मिला है।
ये रहे विजेता : आयु वर्ग प्रतियोगिताओं में अंडर-15 बालक वर्ग में हिमांनिस तिर्की, अंडर-13 में जय वर्धन भार्गव, अंडर-11 में चनवीर सिंह, अंडर-9 में अपूर्व भार्गव और अंडर-7 में प्रज्वल पांडे विजेता रहे।
बालिका वर्ग में अंडर-15 में फरहीन खान, अंडर-13 में निष्ठा त्रिपाठी, अंडर-11 में शताक्षी गुप्ता, अंडर-9 में अनिका गुप्ता तथा अंडर-7 में शिल्पी तानिष्का ने पहला स्थान प्राप्त किया। समारोह में विजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर अनीस अंसारी थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur