Breaking News

लखनपुर@मजदूरी का पैसा मांगने पहुंचे युवकों पर हमला,लोहे की रॉड से की मारपीट

Share

लखनपुर,01 जून 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर विकासखंड के ग्राम कोरजा में मजदूरी का बकाया भुगतान मांगने पहुंचे दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम कोरजा निवासी रामकुमार पैकरा, पिता राजाराम कंवर, स्थानीय निवासी राकेश यादव के यहां ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। उसकी कई महीनों की मजदूरी बकाया थी। मजदूरी की राशि लेने के लिए रामकुमार ने 30 मई को राकेश यादव को फोन किया। बातचीत के दौरान शाम को भुगतान करने की बात तय हुई। रात करीब 8.30 बजे रामकुमार अपने रिश्तेदार विजय पैकरा के साथ राकेश यादव के घर पहुंचा। आरोप है कि उस समय राकेश यादव शराब के नशे में था। मजदूरी के पैसे मांगने पर वह भडक गया और दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और राकेश यादव ने लोहे की रॉड से रामकुमार और विजय पर हमला कर दिया। हमले में रामकुमार गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया, जबकि विजय के हाथ, पैर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। पीडि़तों की शिकायत पर लखनपुर पुलिस ने आरोपी राकेश यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह आदतन बदमाश बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply