Breaking News

अम्बिकापुर@सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने पुलिस की पहल,मणीपुर-लखनपुर क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 मई 2026 (घटती-घटना)। सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी को रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा विशेष पहल की गई। डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो ने थाना मणीपुर एवं लखनपुर क्षेत्रांतर्गत हाईवे के चिन्हित ब्लैक स्पॉट स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाईवे एसडीओ निखिल लकड़ा,आरटीओ अधिकारी बंटी द्विवेदी, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी,यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कैवर्त्य,थाना प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक सीपी तिवारी तथा थाना प्रभारी लखनपुर सम्पत पोटाई भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने दुर्घटना संभावित स्थलों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रोड मार्किंग, स्पीड ब्रेकर, ट्रांसपोर्ट स्टॉपर,सांकेतिक एवं सावधानी बोर्ड,स्पीड लिमिट बोर्ड, जंक्शन दिशा-सूचक बोर्ड सहित अन्य आवश्यक यातायात सुरक्षा संसाधन लगाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्थानीय ग्राम पंचायतों के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने तथा दुर्घटना रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई। रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने हेतु पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए क्रेडा विभाग को भी पत्राचार कर आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं बल्कि सामूहिक सहभागिता का विषय है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ गंगा दशहरा पर दुलही तालाब में हुआ भव्य माँ गंगा पूजन और महाआरती का आयोजन.

Share …दीपों की रोशनी से जगमगाया दुलही तालाबसूरजपुर,28 मई 2026 (घटती-घटना)। दुलही तालाब में गंगा …

Leave a Reply