Breaking News

अम्बिकापुर@ अंडर-16 पिंक बॉल क्रिकेट में टाइगर और विनायकम की जीत

Share


गांधी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले,युवा खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
अम्बिकापुर,28 मई 2026 (घटती-घटना)।
सरगुजा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में गांधी स्टेडियम में आयोजित एम.एस. सिंह देव अंडर-16 पिंक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। 20 ओवर के मैचों में युवा खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। पहले मुकाबले में सरगुजा पेंथर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 95 रन बनाए। आयुष सिंह ने सर्वाधिक 30 रन की पारी खेली। जवाब में सरगुजा टाइगर ने 14वें ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अक्षत सिंह ने 21 रन बनाए। टाइगर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले आयुष राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में विनायकम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए। नैतिक चौधरी ने सर्वाधिक 24 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अजबनगर की टीम 81 रन पर सिमट गई। विनायकम के रुद्रांग त्रिपाठी ने 4 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया और मैन ऑफ द मैच बने। टूर्नामेंट में लड़कियों का 10 ओवर का प्रदर्शनी मैच भी खेला गया। गर्ल्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 59 रन बनाए। हालांकि मुकाबला बॉयज टीम ने जीता, लेकिन लड़कियों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन ने दर्शकों की सराहना बटोरी। इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत,निगम सभापति हरविंदर सिंह टिन्नी ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।
पुरस्कार वितरण : टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले गगन बॉस को ऑरेंज कैप तथा सर्वाधिक विकेट लेने वाले आयांश द्विवेदी को पर्पल कैप प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतियोगिता युवा खिलाडिय़ों को बेहतर मंच और अनुभव प्रदान कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने पुलिस की पहल,मणीपुर-लखनपुर क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,28 मई 2026 (घटती-घटना)। सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी को रोकने और …

Leave a Reply