,4 आरोपी गिरफ्तार
उत्तरप्रदेश,बिहार और तेलंगाना से जुड़ी साइबर ठगी की शिकायतों में कार्रवाई
अम्बिकापुर,28 मई 2026 (घटती-घटना)। साइबर ठगी में उपयोग किए जा रहे म्यूल अकाउंट्स के खिलाफ सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गांधीनगर क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इन खातों में साइबर ठगी की कुल 1 लाख 44 हजार 200 रुपये की राशि आहरित होना पाया गया है। पुलिस मुख्यालय (तकनीकी सेवाएं) नवा रायपुर के निर्देश पर सरगुजा पुलिस लगातार म्यूल अकाउंट, पीओएस, फर्जी सिम धारकों और साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना गांधीनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
पहला मामलाः उत्तरप्रदेश से जुड़ी शिकायत
थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 313/2026 दर्ज कर दर्रीपारा निवासी 25 वर्षीय अभय रक्सेल के खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोपी के बैंक ऑफ महाराष्ट्र, अम्बिकापुर शाखा स्थित खाते के विरुद्ध उत्तरप्रदेश से साइबर पुलिस पोर्टल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज थी। जांच में खाते में 17 हजार 780 रुपये की संदिग्ध राशि आहरित होना पाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की बात स्वीकार की है। मामले में धारा 317(4), 318(4),3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।
दूसरा मामला : बिहार से दर्ज हुई ऑनलाइन शिकायत
दूसरे प्रकरण में अम्बिका खलखो निवासी उरांवपारा, बौरीपारा अम्बिकापुर के खिलाफ अपराध क्रमांक 314/2026 दर्ज किया गया। आरोपी के बैंक खाते और उससे जुड़े मोबाइल नंबर के विरुद्ध बिहार से साइबर पोर्टल में शिकायत दर्ज थी। जांच में खाते से 31 हजार 420 रुपये की संदिग्ध राशि का लेनदेन पाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने भी अपना बैंक खाता अन्य व्यक्ति को उपलब्ध कराना स्वीकार किया है।
तीसरा मामला : तेलंगाना से जुड़ा साइबर फ्रॉड
तीसरे मामले में सरद हलदार एवं मोबाइल नंबर धारक राजा हलदार को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ अपराध क्रमांक 315/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा अम्बिकापुर स्थित खाते में 95 हजार रुपये की साइबर ठगी राशि आहरित होना पाया गया। तेलंगाना से साइबर पोर्टल में इस खाते के खिलाफ शिकायत दर्ज थी। आरोपियों ने पूछताछ में अपना बैंक खाता और मोबाइल नंबर 1500 से 2000 रुपये में अन्य व्यक्तियों को बेचना स्वीकार किया है।
लगातार जारी है साइबर अपराध के खिलाफ अभियान
सरगुजा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड,मोबाइल सिम या ओटीपी उपलब्ध न कराएं। पुलिस के अनुसार थोड़े पैसों के लालच में बैंक खाते या मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur