Breaking News

अम्बिकापुर@सीतापुर विधायक पर नायब तहसीलदार सेमारपीट का आरोप,प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 मई 2026 (घटती-घटना)। रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर क्षेत्र के एक नायब तहसीलदार से कथित मारपीट का आरोप लगने के बाद जिले के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। घटना सीतापुर के राजापुर उपतहसील कार्यालय की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार विधायक की बहन का जमीन संबंधी एक मामला राजापुर उपतहसील में विचाराधीन है। उक्त प्रकरण में नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी द्वारा लगातार तारीख दिए जाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को विधायक की बहन सुनवाई के सिलसिले में कार्यालय पहुंची थीं,जहां किसी बात को लेकर उनकी नायब तहसीलदार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने भाई विधायक रामकुमार टोप्पो को दी। सूचना मिलते ही विधायक अपने समर्थकों के साथ उपतहसील कार्यालय पहुंचे। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि नायब तहसीलदार के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना हो गई। घटना की खबर फैलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी नाराजगी देखी जा रही है। मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में किसी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। सूत्रों के अनुसार मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है और पुलिस से भी शिकायत की संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ 04 जून को होगी प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा

Share जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए 11841 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिलअम्बिकापुर,27 मई …

Leave a Reply