Breaking News

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share

पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा

अम्बिकापुर,26 मई 2026 (घटती-घटना)। जिला सैनिक बोर्ड, अम्बिकापुर की बैठक का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण, सुविधाओं तथा विभिन्न सहायता योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल एवं डिप्टी कलेक्टर सूरजपुर श्री सुनील अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन उमेद सिंह चारण (सेवानिवृत्त) ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता एवं विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। बैठक में लेफ्टिनेंट कर्नल एम.के. तिवारी (सेवानिवृत्त), न्यूरो सर्जन जीवन ज्योति अस्पताल द्वारा पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के उपचार हेतु सीजीएचएस दर एवं ईसीएचएस के संलग्नीकरण के संबंध में जानकारी साझा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी सदस्य को खोने का दर्द वही परिवार समझ सकता है जिसने अपना प्रियजन देश सेवा में समर्पित किया हो।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply