Breaking News

प्रतापपुर@ प्रतापपुर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान जारी

Share


मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य शिक्षा और उपचार सामग्री
प्रतापपुर,26 मई 2026 (घटती-घटना)।
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड प्रतापपुर में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम मानी निवासी फाइलेरिया (हाथी पांव) से पीडि़त मरीज राजकुमार कोड़ाकू (35 वर्ष) की सतत मॉनिटरिंग एवं स्वास्थ्य परामर्श किया जा रहा है। वर्ष 2021 में उनकी बीमारी की पहचान होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से देखरेख की जा रही है। मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर मानी में मरीज को बुलाकर फाइलेरिया से बचाव एवं प्रभावित अंग की साफ-सफाई, नियमित व्यायाम, त्वचा की देखभाल और संक्रमण से बचाव संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही आवश्यक उपचार सामग्री प्रदान कर मरीज को मार्गदर्शन भी दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि फाइलेरिया से बचाव हेतु समय-समय पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से भाग लें तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह अभियान राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन मिशन को सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply