Breaking News

अम्बिकापुर@ पीटीएस मैनपाट में 83 नवआरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

Share


आईजी दीपक कुमार झा ने ली परेड की सलामी,कर्तव्यनिष्ठा का दिलाया संकल्प
अम्बिकापुर,25 मई 2026 (घटती-घटना)।
पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) मैनपाट में रविवार को 12वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा ने परेड की सलामी ली। राज्य के विभिन्न जिलों से आए 83 नवआरक्षकों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। समारोह की शुरुआत पुलिस अधीक्षक पीटीएस मैनपाट सचिंद्र चौबे के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले नवआरक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की शपथ दिलाई। आईजी दीपक कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि आरक्षक पुलिस विभाग का महत्वपूर्ण अंग होता है, जो सीधे आम जनता से जुडकर कार्य करता है। उसके व्यवहार और कार्यशैली से विभाग की छवि बनती है। उन्होंने नवआरक्षकों से निष्पक्षता, मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व निभाने की अपील की। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नवआरक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दीक्षांत परेड का नेतृत्व परेड कमांडर दिलीप खलखो और सहायक परेड कमांडर रोहन चंद्राकर ने किया।
विभिन्न जिलों से पहुंचे नवआरक्षक : समारोह में रायपुर, राजनांदगांव,रायगढ़,दुर्ग,जशपुर, कोरबा,बिलासपुर,बलरामपुर, सरगुजा,सूरजपुर सहित राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 83 नवआरक्षकों ने भाग लिया।
अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट : समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक सचिंद्र चौबे ने मुख्य अतिथि आईजी दीपक कुमार झा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता आशीष कच्छप ने किया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply