Breaking News

अम्बिकापुर@पड़ोसियों ने ही उड़ाए जेवर और बाइक

Share


कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में 2 आरोपियों को दबोचा,सोना-चांदी और बाइक बरामद
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 मई 2026 (घटती-घटना)। शहर के बौरीतालाब क्षेत्र में सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खास बात यह रही कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले कोई और नहीं बल्कि पीडि़ता के पड़ोसी ही निकले। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और चोरी गई पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की है। जानकारी के मुताबिक बौरीतालाब काली मंदिर के पास रहने वाली फुलेश्वरी कुजूर 20 मई को अपने बेटे के साथ जमशेदपुर गई थीं। 23 मई को लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और बालकनी के पास का दरवाजा टूटा हुआ था। जांच में घर से सोने का मंगलसूत्र, नाक का नग, चांदी की पायल,चांदी का सिक्का, नगदी और पैशन प्रो बाइक गायब मिली। मामले की शिकायत पर कोतवाली थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पड़ोसी संजय पटेल और अभिषेक चेरवा अचानक काफी पैसे खर्च कर रहे हैं और सोना-चांदी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। संदेह के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट,टप्स,चांदी की पायल, नगदी राशि और चोरी गई पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक चेरवा (24) और संजय पटेल (35) शामिल हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा,एसआई देवनारायण यादव सहित कोतवाली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply