कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने पहुंचकर किया सम्मान,कहा…‘ऐसी सोच ही समाज को आगे बढ़ाती है…
-संवाददाता-
कोरिया,24 मई 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले के ग्राम करहियाखांड में एक प्रेरणादायी उदाहरण सामने आया है, जहां 73 वर्षीय सेवानिवृत्त एसईसीएल कर्मी मोहम्मद शफीक खान ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए अपनी निजी जमीन में से 5 डिसमिल भूमि दान कर समाज के सामने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है, आज के दौर में जहां जमीन के छोटे-छोटे टुकड़ों को लेकर विवाद और कोर्ट-कचहरी तक की नौबत आ जाती है, वहीं मोहम्मद शफीक खान ने नन्हे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता देते हुए यह बड़ा फैसला लिया।
बच्चों को खेलते देख लिया बड़ा निर्णय- मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए उपयुक्त शासकीय भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही थी, ऐसे में उन्होंने बच्चों को आसपास खेलते देखा और महसूस किया कि यदि बचपन से ही बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार का वातावरण मिले, तो उनका भविष्य बेहतर बन सकता है, इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी जमीन दान करने का निर्णय लिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur