Breaking News

बलरामपुर@कथित पत्रकार संतोष सोनी फरार,एट्रोसिटी एक्ट समेत कई मामलों में पुलिस तलाश में

Share


-सुदामा राजवाड़े-
बलरामपुर,24 मई 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में खुद को पत्रकार बताने वाले संतोष सोनी के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक,नरसिंहपुर बीट में पदस्थ वनरक्षक राकेश प्रसाद लकड़ा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2023 में संतोष सोनी ने स्कॉर्पियो वाहन खरीदने के नाम पर 4.25 लाख रुपए का सौदा किया था। आरोप है कि उसने आंशिक भुगतान के बाद बाकी रकम के लिए चेक दिया,लेकिन खाते में पैसा नहीं होने की बात कहकर लगातार टालता रहा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 12 मई 2026 को पैसे मांगने पहुंचने पर आरोपी ने जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए भुगतान से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। जानकारी के अनुसार,संतोष सोनी ने विशेष न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी के खिलाफ बलरामपुर, रामानुजगंज, अंबिकापुर और सूरजपुर सहित कई जिलों में चेक बाउंस और कथित ठगी के मामले लंबित हैं। राजपुर न्यायालय में ही करीब 10 प्रकरण चल रहे हैं। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply