Breaking News

बलरामपुर@ अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

Share


रेत उत्खनन में संलिप्त चौन माउंटेड मशीन सील,अवैध ईंट परिवहन करने पर एक ट्रक भी जब्त…
बलरामपुर,23 मई 2026 (घटती-घटना)।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज अधिकारी श्री राहुल गुलाटी के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम पंचायत पचावल में संचालित रेत खदान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच की गई। जांच में एक चौन माउंटेड मशीन को रेत उत्खनन कार्य में संलिप्त पाए जाने पर पांगन नदी के किनारे ही सील करने की कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा यह कार्रवाई उत्खनन पट्टा की शर्तों के उल्लंघन पाए जाने पर की गई है। इस दौरान क्षेत्र में अवैध रूप से ईंट परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रक वाहन को भी जब्त किया गया। जब्त वाहन को पुलिस थाना सनावल की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग अधिकारी ने बताया कि संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 की धाराओं के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply