Breaking News

अंबिकापुर@ एमएस सिंहदेव अंडर-16 पिंक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले

Share


अंबिकापुर,22 मई 2026 (घटती-घटना)
। सरगुजा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित एम एस सिंह देव अंडर-16 पिंक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 गांधी स्टेडियम ग्राउंड पर जोरों पर है। टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन पिछले दिन मुख्य अतिथि हरी शंकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया,जिसके बाद रोशनी और पिंक बॉल के साथ युवा खिलाडि़यों ने फिर एक बार जोशीला मैदान दिखाया।
उद्घाटन समारोह में संघ के अध्यक्ष आदि बाबा ने युवा खिलाडि़यों पर जोर देकर कहा कि खेल के साथ-साथ शिक्षा और अनुशासन भी मजबूत होने चाहिए। सरगुजा जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत जायसवाल ने बताया कि यह भारत का पहला अंडर-16 पिंक बॉल टूर्नामेंट है, जो रात के समय,फ्लडलाइट और पिंक बॉल के साथ खेला जा रहा है, जिससे खिलाडि़यों को फ्लडलाइट और हाई-प्रेशर मैचों का अनुभव मिल रहा है। दूसरे दिन खेले गए पहले मैच में सरगुजा लायंस और सरगुजा टाइगर्स के बीच टकराव हुआ। लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 61 रन पर अपनी पारी समाप्त की। टाइगर्स की ओर से सोएब ने 4 विकेट लेकर दब दिखाया। जवाब में टाइगर्स ने 65 रन पर 6 विकेट खोकर जीत हासिल की। टीम के बल्लेबाज़ अक्षत सिंह ने 16 रन की ऊपरी पारी खेली,जबकि सोएब की घातक गेंदबाजी के लिए उन्हें “मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में सरगुजा रॉयल और विनायकम क्रिकेट अकेडमी बी के बीच मुकाबला हुआ। सरगुजा रॉयल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन पर अपनी पारी समाप्त की। रॉयल के बल्लेबाज़ गगन बोस ने 65 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ़ द मैच सम्मानित किया गया। विनायकम क्रिकेट अकेडमी बी की पारी 83 रन पर सिमट गई। रॉयल की ओर से दिव्यांश प्रताप सिंह ने 4 विकेट लेकर विरोधी टीम को दबाव में ला दिया। आयोजकों ने बताया कि यह टूर्नामेंट न केवल युवा प्रतिभा को सामने लाएगा,बल्कि पिंक बॉल और फ्लडलाइट क्रिकेट के माध्यम से खिलाडि़यों की टी20 और भविष्य की उच्च?-स्तरीय तैयारी को भी मजबूत करेगा।


Share

Check Also

राजपुर@ सौर ऊर्जा स्टार्टर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share ,चोरी का सामान बरामदराजपुर,22 मई 2026 (घटती-घटना)। थाना राजपुर पुलिस ने सौर ऊर्जा पम्प …

Leave a Reply