Breaking News

सूरजपुर@ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ

Share


जिला चिकित्सालय सूरजपुर में शुरू हुई सीटी स्कैन सुविधा
सूरजपुर,22 मई 2026(घटती-घटना)।
सूरजपुर जिले के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत मिली है, जिला चिकित्सालय सूरजपुर में अत्याधुनिक 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन की सुविधा शुरू हो गई है,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से इस सुविधा का शुभारंभ किया।
लगभग 4.50 करोड़ की लागत से स्थापित हुई मशीन- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग,सीजीएमएससी तथा मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष के माध्यम से करीब 4 करोड़ 49 लाख 99 हजार रुपये की लागत से यह मशीन स्थापित की गई है, इस सुविधा के शुरू होने से सूरजपुर जिले की लगभग 9 लाख 11 हजार आबादी के साथ-साथ पड़ोसी जिलों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा।
अब गंभीर बीमारियों की जांच जिले में ही संभव- सीटी स्कैन मशीन शुरू होने से सड़क दुर्घटना में हेड इंजरी,ब्रेन हेमरेज, कैंसर, ट्यूमर, स्ट्रोक,छाती संबंधी संक्रमण,पेट की जटिल बीमारियों तथा मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों की जांच अब जिला अस्पताल में ही संभव हो सकेगी,पहले इन जांचों के लिए मरीजों को अंबिकापुर या निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक बोझ के साथ समय की भी भारी परेशानी उठानी पड़ती थी।
मरीजों को मिलेगा सस्ती और त्वरित जांच का लाभ- नई सुविधा शुरू होने के बाद अब मरीजों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिला अस्पताल में निजी केंद्रों की तुलना में कम दर पर सीटी स्कैन जांच उपलब्ध होगी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा रेडियोलॉजिस्ट और प्रशिक्षित टेक्नीशियन सहित 24म7 टीम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि मरीजों को लगातार सेवाएं मिल सकें।
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा मजबूती- स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सीटी स्कैन सुविधा शुरू होने से मरीजों को समय पर जांच और उपचार मिल सकेगा, इससे गंभीर मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी तथा जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी, जिले के लोगों ने इस सुविधा को बड़ी राहत बताते हुए उम्मीद जताई है कि अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ कम होगी और मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।


Share

Check Also

राजपुर@ सौर ऊर्जा स्टार्टर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share ,चोरी का सामान बरामदराजपुर,22 मई 2026 (घटती-घटना)। थाना राजपुर पुलिस ने सौर ऊर्जा पम्प …

Leave a Reply