‘स्थानीय स्तर पर कार्य,वैश्विक प्रभाव’थीम पर संरक्षण का संदेश
संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 मई 2026 (घटती-घटना)। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर सरगुजा वनमंडल द्वारा काष्ठागार अम्बिकापुर (टिम्बर डिपो) में वनमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण हेतु सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह रहीं। विशेष अतिथि के रूप में सभापति श्री हरमिंदर सिंह उपस्थित रहे। पार्षद नगर निगम अम्बिकापुर श्री शैलेष सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंडलाधिकारी सरगुजा अम्बिकापुर श्री अभिषेक जोगावत द्वारा की गई। मुख्य अतिथि श्रीमती निरुपा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जैव विविधता हमारी प्राकृतिक धरोहर है और इसके संरक्षण के बिना सतत विकास संभव नहीं है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur