Breaking News

अम्बिकापुर@तकिया मज़ार शरीफ में ऑल इंडिया मुशायरा, देर रात तक गूंजती रही शायरी

Share

  • वसीम बरेलवी की शायरी ने बांधा समां,कवियों ने दिया मोहब्बत और भाईचारे का संदेश
  • रक्तदान शिविर भी लगा, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 मई 2026 (घटती-घटना)। तकिया मज़ार शरीफ़ में संदल चादरपोशी के पावन अवसर पर गुरुवार रात ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए शायरों,कवियों और कवयित्रियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से देर रात तक माहौल को खुशनुमा बनाए रखा। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण मशहूर शायर वसीम बरेलवी रहे। उन्होंने अपनी चर्चित शायरी से श्रोताओं का दिल जीत लिया। उनके अलावा अन्य शायरों और कवियों ने भी मोहब्बत,इंसानियत,सामाजिक सौहार्द और देशभक्ति पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
महापौर और वक्फ बोर्ड सदस्य ने किया उद्घाटन : कार्यक्रम का उद्घाटन अंबिकापुर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत एवं छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड सदस्य फ़ैसल रिज़वी ने किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा, प्रेम और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
अंजुमन कमेटी ने लगाया रक्तदान शिविर
अंजुमन कमेटी की ओर से कार्यक्रम स्थल पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता संजय अंबस्ट, डीके मिश्रा, प्रियंका चौबे, रूबी सिद्दीकी,पार्षद मेराज रंगरेज समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में रही अहम भूमिका
अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष इरफान सिद्दीकी और परवेज आलम गांधी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, शायरों, कवियों और आमजन के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।


Share

Check Also

सूरजपुर@ सुशासन तिहार में घोषणाओं की बरसात

Share समस्याओं का ‘तत्काल समाधान’ और मंच से विकास का महाउत्सवचंदौरा शिविर में मंत्री बोले-हर …

Leave a Reply