Breaking News

अम्बिकापुर@पुराने विवाद पर चादरपोशी जुलूस के दौरान चाकूबाजी

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 मई 2026 (घटती-घटना)। ग्राम तकिया में उर्स शरीफ आयोजन के दौरान बुधवार को चाकूबाजी का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मौके से एक डीजे वाहन को भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार रेहान अंसारी पिता इस्लाम 18 वर्ष ग्राम तकिया का रहने वाला है। बुधवार को शहर के जामा मस्जिद से चादर व संदल जुलूस निकला था, जो देर शाम तकिया मजार पहुंचा। इस दौरान रेहान अपने घर के पास रहने वाले अनीश सहित अन्य लडकों के साथ जुलूस देख रहा था। डीजे के शोर के बीच कुछ लडके नाच रहे थे। जुलूस के साथ पर्राडांड के लडके भी ग्राम तकिया पहुंचे थे, जिनसे अनीश का पूर्व में विवाद और मारपीट हुआ था। जुलूस के साथ पहुंचे लडकों की नजर अनीश पर पड़ी, रात करीब 10.30 बजे पार्किंग के पास मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान अनीश तो मौके से भाग गया, लेकिन पड़ोसी रेहान अंसारी एक अन्य लड़के के साथ वहीं पर मौजूद थे। अनीश के भागने के बाद वे रेहान से उलझ गए और मारपीट करते हुए चाकू से कमर पर हमला कर दिया, जिसमें वह जख्मी हो गया। चाकूबाजी की घटना के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई। बाबा के दरगाह स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान की तैनाती की गई थी,जो मारपीट होते देखकर मौके पर पहुंचे। इधर चाकू से हमला के बाद हमलावर मौके से भाग गए। घायल युवक का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार चला,उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मौके से डीजे सहित एक वाहन जब्त किया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ महिलाओं और छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक….

Share साइबर जागृति अभियान के तहत स्मार्टफोन प्राइवेसी, सोशल मीडिया सुरक्षा और शिकायत प्रक्रिया की …

Leave a Reply