Breaking News
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 100

अम्बिकापुर@अम्बिकापुर में कांग्रेस का आज चक्काजाम

Share


बिजली-पानी-सड़क और सफाई व्यवस्था को लेकर संगम चौक पर होगा प्रदर्शन, ट्रिपल इंजन सरकार पर साधा निशाना
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 मई 2026 (घटती-घटना)। शहर में अघोषित बिजली कटौती, जर्जर सड़कों,बंद स्ट्रीट लाइट और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी अब सड़क पर उतरने जा रही है। इन जनसमस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा 22 मई को संगम चौक में चक्काजाम किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने बताया कि 18 मई को निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने बिजली, सड़क, सफाई और नालों की सफाई सहित अन्य समस्याओं को लेकर सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था,लेकिन अब तक प्रशासन और नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कथित ट्रिपल इंजन सरकार में शहर की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। आम नागरिकों को बिजली, सड़क और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर चुप नहीं बैठेगी और अब सड़क पर उतरकर आवाज उठाएगी।
शाम 4 बजे से शुरू होगा चक्काजाम : कांग्रेस नेताओं के अनुसार 22 मई को शाम 4 बजे से संगम चौक पर चक्काजाम शुरू किया जाएगा। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर आमजन और मीडिया की मौजूदगी में समस्याओं के समाधान के लिए तय समयसीमा के भीतर लिखित आश्वासन नहीं देते।
शहरवासियों से समर्थन की अपील : कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक और नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने शहर के प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, मीडिया कर्मियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से आंदोलन में शामिल होकर समर्थन देने की अपील की है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि चक्काजाम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य केवल शहर की बिगड़ी व्यवस्थाओं को सुधारना है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ सुशासन तिहार में घोषणाओं की बरसात

Share समस्याओं का ‘तत्काल समाधान’ और मंच से विकास का महाउत्सवचंदौरा शिविर में मंत्री बोले-हर …

Leave a Reply