Breaking News

अम्बिकापुर@राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Share


राजीव भवन में आयोजित सभा में नेताओं ने याद किए पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान,यूएस बाबा को भी किया नमन…
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 मई 2026 (घटती-घटना)। राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए देश के विकास और लोकतंत्र को मजबूत करने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। सभा को संबोधित करते हुए बालकृष्ण पाठक ने कहा कि मुंबई में आयोजित कांग्रेस के शताब्दी वर्ष अधिवेशन में राजीव गांधी ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पदयात्रा का आह्वान किया था। इसके बाद कांग्रेस सेवादल ने पूरे देश में पदयात्रा कर संगठन को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि आज वरिष्ठ नेता राहुल गांधी उसी प्रेरणा को आगे बढ़ा रहे हैं और कांग्रेस देश को वर्तमान सरकार से मुक्ति दिलाने की दिशा में कार्य कर रही है। वहीं निगम में नेता प्रतिपक्ष शफ़ी अहमद ने कहा कि राजीव गांधी ने राजनीतिक विकेंद्रीकरण को बढ़ावा देते हुए पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्थानीय निकाय चुनाव में एक तिहाई आरक्षण देने की उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि आज महिलाएं देश की बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी हैं। सभा को सत्येंद्र तिवारी, दुर्गेश गुप्ता, सतीश बारी और नीतीश चौरसिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर हेमंत सिन्हा, रामविनय सिंह, मदन जायसवाल, लक्ष्मी गुप्ता, संजय सिंह, एपी सांडिल्य, मो. हसन, बालकेश्वर तिर्की, लुकस एक्का, आलोक सिंह, प्रमोद चौधरी, नरेंद्र विश्वकर्मा, ईश्वर सोनी, गुरूप्रीत सिद्धू, रजनीश सिंह, अमित सिन्हा, अविनाश कुमार, अमित सिंह, शुभम जायसवाल, पंकज शुक्ला, आलोक गुप्ता, विकास केशरी, अमित वर्मा, लखन मरावी, प्रीति सिंह, सरिता महंत, गीता रजक, उर्मिला विश्वास, जयवंत मिंज, तीरथ चौधरी, मो. मुन्नवर, विशा सिन्हा और रतनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यूएस बाबा को
भी दी श्रद्धांजलि

इस दौरान उमेश्वर शरण सिंहदेव की छठवीं पुण्यतिथि पर भी कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्ष 2019 में 78 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था। सरगुजा संभाग में उन्हें ‘यूएस बाबा’ और सहकारिता का पितामह कहा जाता था। सहकारिता क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इफको द्वारा उन्हें सर्वोच्च सम्मान ‘सहकारिता बंधु’ से सम्मानित किया गया था।


Share

Check Also

सूरजपुर@ सुशासन तिहार में घोषणाओं की बरसात

Share समस्याओं का ‘तत्काल समाधान’ और मंच से विकास का महाउत्सवचंदौरा शिविर में मंत्री बोले-हर …

Leave a Reply