Breaking News

वाड्रफनगर@तहसील परिसर बना जंग का मैदान,जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट

Share

-संवाददाता-
वाड्रफनगर,20 मई 2026 (घटती-घटना)। जमीन विवाद से जुड़ी सुनवाई के दौरान मंगलवार को तहसील परिसर अचानक रणभूमि में तब्दील हो गया। सुनवाई के लिए पहुंचे दो पक्षों के बीच पहले तहसील न्यायालय के भीतर तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौच और मारपीट में बदल गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों को न्यायालय कक्ष से बाहर निकालना पड़ा, लेकिन बाहर निकलने के बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ और तहसील व सिविल कोर्ट परिसर में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। जानकारी के अनुसार, तहसीलदार न्यायालय में आवेदक इलियासुदीन पिता जलालूदीन एवं अनावेदक पक्ष रसीद पिता इलियास, अफजल पिता इलियास तथा इलियास पिता इस्ताज के बीच जमीन से जुड़े प्रकरण की सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान अनावेदक पक्ष के कुछ लोग और उनके साथ पहुंचे गवाह कथित रूप से दूसरे पक्ष के अधिवक्ता सिद्दिकी के साथ अभद्रता करने लगे। देखते ही देखते मामला गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की एवं मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तहसील परिसर में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हुई। घटना के कारण न्यायालयीन कार्यवाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही। मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुदत्त पंचभावे ने न्यायालय की गरिमा भंग करने, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने तथा शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब के नशे में पत्नी की पिटाई,अंदरूनी चोट से मौत

Share पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि,आरोपी पति गिरफ्तार -संवाददाता-अम्बिकापुर,20 मई 2026 (घटती-घटना)। शहर के …

Leave a Reply