Breaking News

कोरिया @रेवा यादव के नेतृत्व में यादव समाज ने किया कोरिया कलेक्टर का स्वागत

Share


सर्व यादव समाज जिला कोरिया द्वारा नवनियुक्त कलेक्टर श्रोक्तिमा यादव का किया गया अभिनंदन
-संवाददाता-
कोरिया,मई 2026 (घटती-घटना)। सर्व यादव समाज जिला कोरिया द्वारा नवनियुक्त कलेक्टर श्रोक्तिमा यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया,यह स्वागत कार्यक्रम समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित हुआ,जहां समाजजनों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी रेवा यादव ने किया। इस दौरान समाज के लोगों ने कलेक्टर श्रोक्तिमा यादव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिले के विकास और सामाजिक समरसता को लेकर सकारात्मक चर्चा भी की,समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जिले को एक ऊर्जावान और संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी के रूप में नई कलेक्टर मिली हैं, जिससे जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है,इस अवसर पर रेवा यादव ने कहा कि समाज हमेशा प्रशासन के साथ मिलकर जनहित के कार्यों में सहयोग करता रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कलेक्टर श्रोक्तिमा यादव के नेतृत्व में जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य,महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य होंगे,कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने कलेक्टर का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं,इस दौरान सर्व यादव समाज जिला कोरिया के कई पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब के नशे में पत्नी की पिटाई,अंदरूनी चोट से मौत

Share पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि,आरोपी पति गिरफ्तार -संवाददाता-अम्बिकापुर,20 मई 2026 (घटती-घटना)। शहर के …

Leave a Reply