Breaking News

अम्बिकापुर@टीकाकरण अभियान के तहत बालिकाओं का किया गया निःशुल्क टीकाकरण

Share

अम्बिकापुर,19 मई 2026 (घटती-घटना)। एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत जिले में कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. एस. मार्को के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के तहत केंद्र में भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यहां प्रतिदिन एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है, अब तक 7 बालिकाओं का सफल टीकाकरण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर अभिभावकों एवं किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है। उन्होंने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण कराएं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply