Breaking News

अम्बिकापुर@किराए के मकान में महिला की संदिग्ध मौत…ट्रांसपोर्टनगर में अर्द्धनग्न हालत में मिला शव

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 मई 2026 (घटती-घटना)। शहर के ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र स्थित किराए के मकान में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर मणिपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीतापुर क्षेत्र की रहने वाली 32 वर्षीय सुखमनिया चिकवा अपने पति जमुना और दो बच्चों के साथ कदमपारा स्थित किराए के मकान में रहती थी। उसका पति हमाली का काम करता है। बताया जा रहा है कि रात में दोनों साथ में सोए थे। सुबह पति काम पर चला गया। सुबह काफी देर तक महिला घर से बाहर नहीं निकली तो मकान मालकिन और पड़ोसियों ने कमरे में जाकर देखा। वहां महिला औंधे मुंह पड़ी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच में महिला के शरीर पर चोट या गला दबाने के निशान नहीं मिले हैं। शुरुआती जांच में अत्यधिक शराब सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं बच्चों और मकान मालकिन का बयान भी दर्ज किया गया है।


Share

Check Also

कोरिया@ उत्तर छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज,भारी बारिश का अलर्ट…

Share बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर,बीते को अत्यधिक बारिश की …

Leave a Reply