Breaking News

उदयपुर@उदयपुर वन परिक्षेत्र में 13 हाथियों का दल पहुंचा,फसल नुकसान का आंकलन जारी

Share

-संवाददाता-
उदयपुर,19 मई 2026 (घटती-घटना)। वन परिक्षेत्र उदयपुर के बासेन सर्किल अंतर्गत सरमा बीट क्षेत्र में 13 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को हाथियों का दल चकेरी बीट के कक्ष क्रमांक 2056 से होते हुए सरमा बीट के पीएफ 2061 क्षेत्र में पहुंचा, जहां दल वर्तमान में विचरण कर रहा है। बताया गया है कि हाथियों के दल द्वारा चकेरी गांव में फसल नुकसान किया गया है,जिसका आंकलन वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 4 कृषक प्रभावित हुए हैं। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि, मकान क्षति, झोपड़ी नुकसान अथवा पशु हानि की सूचना नहीं है। वन विभाग के अनुसार यह दल कोरबा एचई-2 नाम से चिन्हित है, जिसमें 1 नर, 6 मादा एवं 6 शावक शामिल हैं। कुल 13 हाथियों का दल क्षेत्र में मौजूद है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन अमला लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी एवं प्रचार-प्रसार कर लोगों को सतर्क कर रहा है। ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने, मवेशी चराने, जलाऊ लकड़ी एवं तेंदूपत्ता संग्रहण से फिलहाल बचने की अपील की गई है। वन विभाग ने चकेरी,बासेन,परसा, सनिबर्रा एवं सरमा सहित आसपास के गांवों को संभावित प्रभावित क्षेत्र बताया है। दल प्रभारी के रूप में परिक्षेत्र सहायक बासेन एवं स्टाफ निगरानी में जुटे हुए हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply