Breaking News

बलरामपुर@नशे के अवैध कारोबार पर बलरामपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक

Share

985 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क ध्वस्त करने में मिली सफलता

बलरामपुर,18 मई 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध नशीले इंजेक्शन के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को जिले में चल रहे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 की रात लगभग 1 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से गढ़वा की ओर से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन लेकर अंबिकापुर जा रहे हैं और कुछ ही देर में बलरामपुर पहुंचने वाले हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने नेशनल हाईवे पर घेराबंदी कर एमसीपी कार्रवाई शुरू की।
इसी दौरान रामानुजगंज की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस और गवाहों द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में वाहन भगाकर फरार होने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया, जिसमें एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, जबकि दूसरे आरोपी को मोटरसाइकिल और संदिग्ध सामग्री के साथ पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 481 नग Buprenirphine Injection तथा 504 नग Pheniramine Maleate Injection बरामद किए गए। पुलिस ने सभी इंजेक्शनों को जप्त कर लिया है। पूछताछ और जांच में आरोपी का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत अपराध पाए जाने पर थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 81/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस ने आरोपी राहुल गुप्ता पिता अवध बिहारी गुप्ता, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम नर्मदापुर थाना कमलेश्वरपुर जिला सरगुजा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और नशीले इंजेक्शन के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।


Share

Check Also

घटती घटना/बलरामपुर@बावन परी पर हार-जीत का दांव लगा रहे जुआरी पुलिस के हत्थे

Share 20 हजार रुपये नगद, ताश के पत्ते और चटाई जप्त घटती घटना/बलरामपुर। बलरामपुर कोतवाली …

Leave a Reply