Breaking News

अम्बिकापुर@निगरानी बदमाश गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 मई 2026 (घटती-घटना)। आपसी रंजिश में युवक के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पूर्व से निगरानी बदमाश है, जिसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी हर्षित चक्रवर्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 जनवरी 2025 को मेडिकल कॉलेज चौक बिसुनपुर के पास उसके साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई गई थी। मामले में आरोपी वितीत बोस, शिवम मिश्रा उर्फ देवेंद्र, आयुष जायसवाल और आर्यन ढाली को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। प्रकरण का मुख्य आरोपी लल्ला यादव घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चैपाटी के पास मौजूद है। सूचना पर थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, अभिषेक दूबे एवं आरक्षक कुंदन पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply