.गांधीनगर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,चोरी की ट्रॉली और छोटा हाथी वाहन जब्त
अम्बिकापुर,17 मई 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई ट्रॉली तथा घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन भी बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमित कुमार ठाकुर पिता ध्रुव कुमार ठाकुर निवासी गोधनपुर अंबिकापुर ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर के पीछे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली को अज्ञात चोर 9 मई 2026 को चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 280/2026 के तहत धारा 305बी एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ करने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि चोरी की गई ट्रॉली को Ashok Leyland छोटा हाथी में ले जाया गया था। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी ब्रिजभूषण उर्फ बिरजू गिरी निवासी ककना को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी फुलचंद गिरी और नंदू उर्फ नंदकिशोर पैकरा के साथ मिलकर गोधनपुर से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी ब्रिजभूषण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अशोक लीलैंड कंपनी का छोटा हाथी वाहन क्रमांक यूपी 64 एटी 8637 तथा चोरी की गई ट्रॉली क्रमांक CG 16 ZD 0130 बरामद कर जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ब्रिजभूषण उर्फ बिरजू गिरी पिता महेंद्र गिरी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम ककना चौकी बरियों थाना राजपुर जिला बलरामपुर,फुलचंद गिरी पिता शिवप्रसाद गिरी उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम केपी थाना अंबिकापुर तथा नंदू उर्फ नंदकिशोर पैकरा पिता महेश्वर पैकरा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम ककना चौकी बरियों थाना राजपुर जिला बलरामपुर शामिल हैं। पूरी कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर,आरक्षक कुंदन पांडेय,रमन मंडल,घनश्याम देवांगन, राहुल सिंह एवं साइबर सेल के आरक्षक रमेश रजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur