Breaking News

बैकुंठपुर/मनेंद्रगढ़@ न्यायपालिका को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने पर जोर

Share

  • कहा…बेहतर अधोसंरचना से मजबूत होगी न्याय व्यवस्था
  • चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया कुटुंब न्यायालय भवन और आवासीय कॉलोनी का भूमिपूजन


बैकुंठपुर/मनेंद्रगढ़,16 मई 2026 (घटती-घटना)।
कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ क्षेत्र को गुरुवार को न्यायिक अधोसंरचना के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली,छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने मनेंद्रगढ़ में बनने वाले कुटुंब न्यायालय भवन तथा जनकपुर में न्यायिक कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी का वर्चुअल माध्यम से भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया, कार्यक्रम में न्यायपालिका और जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि न्यायपालिका को समय के अनुरूप आधुनिक तकनीक और बेहतर अधोसंरचना से सुसज्जित करना आवश्यक है, उन्होंने कहा कि न्यायालय भवनों में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से न्यायिक कार्यों में गति आएगी और आम जनता को बेहतर न्यायिक सेवाएं मिल सकेंगी,उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ न्यायपालिका लगातार अधोसंरचना विकास की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाया जा सके।
कुटुंब न्यायालय भवन से बढ़ेगी सुविधा
मनेंद्रगढ़ में प्रस्तावित कुटुंब न्यायालय भवन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, नए भवन के निर्माण से पारिवारिक मामलों की सुनवाई के लिए बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी, न्यायिक प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और सुगम बनाने में भी यह भवन मददगार साबित होगा।
न्यायिक कर्मचारियों के लिए बनेगी आवासीय कॉलोनी
जनकपुर में न्यायिक कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनी का निर्माण भी इस परियोजना का अहम हिस्सा है, कार्यक्रम में कहा गया कि कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होने से उनके कार्य निष्पादन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और न्यायिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
वर्चुअल माध्यम से जुड़े न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं जिला कोरिया के पोर्टफोलियो न्यायाधीश न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू भी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए,उन्होंने न्यायिक अधोसंरचना विस्तार को समय की आवश्यकता बताते हुए इस पहल की सराहना की।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया स्वागत
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बैकुंठपुर द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, वहीं प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय मनेंद्रगढ़ ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बैकुंठपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता सहित जिला अधिवक्ता संघ मनेंद्रगढ़ एवं बैकुंठपुर के पदाधिकारी,अधिवक्ता,न्यायिक कर्मचारी और बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित रहे।
न्यायिक व्यवस्था को मिलेगा नया विस्तार
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैकुंठपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि न्यायपालिका के आधुनिकीकरण और अधोसंरचना विकास की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है,इससे न्यायिक कार्यों में और अधिक सुगमता आएगी तथा आम नागरिकों को बेहतर न्यायिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ चम्बोथी तालाब स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से हुआ वट सावित्री पूजन

Share filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; . महिलाओं ने किया वट वृक्ष …

Leave a Reply