Breaking News

एमसीबी/सूरजपुर@ सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी समृद्धि चावला और मान्यता जायसवाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Share


एमसीबी/सूरजपुर,16 मई 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है,परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला,इसी क्रम में चिरमिरी और विश्रामपुर की दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
समृद्धि चावला ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया शानदार प्रदर्शन- डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, चिरमिरी की मेधावी छात्रा समृद्धि चावला ने कक्षा 12वीं कॉमर्स संकाय में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। समृद्धि ने न केवल कॉमर्स बल्कि साइंस एवं कॉमर्स दोनों सेक्शन में टॉप कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है, समृद्धि इससे पहले कक्षा 10वीं में भी विद्यालय की टॉपर रह चुकी हैं, उनकी इस सफलता से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है, समृद्धि चिरमिरी के प्रतिष्ठित व्यापारी नरेश चावला एवं माता साक्षी चावला की पुत्री हैं, परिजनों ने उनकी सफलता का श्रेय मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
मान्यता जायसवाल ने 97 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में किया टॉप- डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल विश्रामपुर की छात्रा मान्यता जायसवाल ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है, मान्यता की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ पूरा सूरजपुर जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है, उनकी सफलता पर पिता मुकेश कुमार जायसवाल एवं माता नम्रता जायसवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बेटी की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को सफलता का आधार बताया, विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने मान्यता को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी, परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने भी मान्यता जायसवाल को शानदार सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ चम्बोथी तालाब स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से हुआ वट सावित्री पूजन

Share filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; . महिलाओं ने किया वट वृक्ष …

Leave a Reply